HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

वीवीआईपी मोबाइल नंबर का फीका रिस्पॉन्स

चंडीगढ़. भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को वीवीआईपी मोबाइल नंबरों के लिए खरीदार नहीं मिल रहे। नीलामी में लाखों रुपए की बोली लगाने वाले ग्राहक भी अब पीछे हट गए हैं। सवा करोड़ रुपए से अधिक का रेवेन्यू पाने का दावा जताने वाले निगम को सिर्फ 8 लाख 60 हजार रुपए ही हाथ लगे हैं।

343 नंबर ही बिके : बीएसएनएल ने 94640-41 सीरीज के 2 हजार नंबर नीलामी के लिए निकाले थे। 7 दिन तक चली ऑन लाइन नीलामी में 2 हजार में से 980 नबंरों के लिए सवा करोड़ से अधिक की बोली लगी थी। बीएसएनएल ने जब बोली देने वालों से संपर्क किया तो सिर्फ 343 नंबर ही बिक पाए। 00007 बिका 77 हजार में : बीएसएनएल का सबसे महंगा बिकने वाला नंबर 9464000007 रहा। इसे 77 हजार रुपए में खरीदा गया। अभी भी निगम के अधिकारी पहली बिड कैंसल कर दूसरी बिड करने वाले को तलाश रहे हैं।

नहीं बिक पाए ये नंबर

नंबर बोली सेल

94640-00001 7.5 लाख नहीं बिका

94640-00005 9 लाख नहीं बिका

94640-00006 3.5 लाख नहीं बिका

94640-00010 4.5 लाख नहीं बिका

94640-00018 8.5 लाख नहीं बिका

94640-94640 1.51 लाख नहीं बिका

94641-00001 3.5 लाख नहीं बिका

94641-00011 4.5 लाख नहीं बिका

94641-11111 1 लाख नहीं बिका





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: