bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

नारी निकेतन से युवती भागी

ग्वालियर. नारी निकेतन में रह रही युवती राजकुमारी नामदेव बीती रात वहां से भाग गई। इस मामले की पड़ताल करने पहुंची महिला बाल विकास की संयुक्त संचालक प्रेमा सेठी को प्रथम दृष्टया लापरवाही नजर आई है। घटनाक्रम की लिखित एफआईआर थाना कंपू पुलिस को पेश की गई है।

राजकुमारी (20) को 11 सितंबर को पोहरी कोर्ट के आदेश पर नारी निकेतन भेजा गया था। महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा शर्मा के मुताबिक, मंगल-बुधवार की रात राजकुमारी ने नारी निकेतन के पास वाले पोल से साड़ी बांधी और उसके सहारे वहां से भाग निकली। राजकुमारी ने नारी निकेतन आने से पहले किसी लड़के से लव मैरिज कर ली थी।

पुलिस द्वारा बरामद कर उसे न्यायालय में पेश करने के दौरान राजकुमारी ने अपने माता-पिता के साथ घर जाने से इनकार कर दिया तो कोर्ट ने उसे नारी निकेतन भेज दिया था। राजकुमारी के गायब होने की सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट एसपी त्रिपाठी,महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक प्रेमा सेठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा शर्मा नारी निकेतन पहुंचीं और उन्होंने घटना के संबंध में वहां रह रहीं लड़कियों तथा स्टाफ से पूछताछ की।

लड़कियों ने बताया कि राजकुमारी,नारी निकेतन से भागने के संबंध में कई बार कह चुकी थी। प्रारंभिक जांच में तथ्य सामने आए हैं कि नारी निकेतन में होमगार्ड व महिला चौकीदार की नाइट डच्यूटी होने के बाद भी राजकुमारी को वहां से भागने के लिए खुला वातावरण कैसे मिला? घटना के संबंध में स्टाफ की लापरवाही को तलाशा जा रहा है।

संयुक्त संचालक प्रेमा सेठी ने राजकुमारी के गायब होने के बारे में संचालक महिला बाल विकास विभाग को सूचित किया है। जनकगंज थाना पुलिस ने राजकुमारी के भागने के बाद नारी निकेतन प्रबंधन की शिकायत पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: