HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

ब्यूटी पार्लर में पकड़ी गई बिजली चोरी

बिलासपुर. विजिलेंस दस्ते ने छापा मारकर जरहाभाठा क्षेत्र में बिजली चोरी व ओवरलोड के 18 मामले पकड़े। विद्युत मंडल की विजिलेंस टीम द्वारा घरेलू कनेक्शनों की आकस्मिक जांच की जा रही थी। इस दौरान टीम ने जरहाभाठा इलाके में एसबीआर कालेज के सामने एक ब्यूटीपार्लर में डेढ़ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी।

उपभोक्ता द्वारा घरेलू कनेक्शन को कर्मिशियल तौर पर उपयोग में लाया जा रहा था, इसके साथ ही उसके द्वारा मीटर बाईपास करके बिजली चोरी की जा रही थी। विजिलेंस टीम ने छापामार अभियान के तहत मीटर से बाईपास किए गए वायर को जब्त कर लिया और चोरी का प्रकरण बनाया।

टीम ने कनेक्शन काटने व उपभोक्ता पर जुर्माना बिल तैयार करने के निर्देश जोन के अधिकारियों को दिए हैं। इधर शहर में अभियान के दौरान विजिलेंस टीम ने 40 से भी अधिक घरेलू कनेक्शनों की जांच की।

इसमें 18 कनेक्शनों में ओवरलोड के मामले मिले। सभी उपभोक्ताओं का चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में कभी भी ओवरेलोडिंग करके बिजली का उपयोग न करे। इसकी जानकारी संबंधित जोन के अधिकारी को दें और फेस बदलवा लें।

इधर इन उपभोक्ताओं को देने के लिए विद्युत मंडल के नगर संभाग कार्यालय में जुर्माना बिल तैयार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को करीब साढ़े तीन लाख रुपए का जुर्माना बिल मिलने की उम्मीद है।

ओवरब्रिज ठेकेदार पर 18 हजार का जुर्माना
शिकायत मिलने पर पहुंची विजिलेंस टीम ने एक रेलवे ओवरब्रिज में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान विजिलेंस टीम को साढ़े चार किलोवाट बिजली अधिक मिली।

हालांकि ठेकेदार द्वारा पहले ही विद्युत मंडल से अस्थाई कनेक्शन लेकर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन ओवरलोड बिजली के मामले में उसे अब 18 हजार रुपए का जुर्माना बिल विद्युत मंडल को देना होगा। विद्युत मंडल द्वारा बिल तैयार किया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: