HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

सलमान के बॉडीगार्ड की मौत

मुंबईsalluबॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पूर्व पुलिस बॉडीगार्ड पाटिल (38) की बुधवार को मौत हो गई। वह सलमान खान के हिट एंड रन मामले का अहम गवाह भी था। पाटिल को टीबी की बीमारी थी। उसे अगस्त में सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बांद्रा इलाके में 28 सितंबर 2002 की सुबह सलमान की गाड़ी फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई थी। इस हादसे में एक की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। गाड़ी में सलमान के साथ पाटील भी मौजूद था। मामले की रिपोर्ट उसी ने दर्ज कराई थी।

शराब का आदी :

पाटिल शराब पीने का आदी था, जिसके कारण परिवारजनों ने उसे त्याग दिया था। हिट एंड रन मामले में उसे 2006 में पंचगनी से गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया था। उसने कोर्ट में कहा था कि हादसे के समय सलमान शराब के नशे में थे या नहीं, इस बारे में वह भरोसे के साथ कुछ नहीं कह सकता। उसने बताया था कि सलमान खुद ड्राइव कर रहे थे और उसने उन्हें सुरक्षित गाड़ी चलाने की सलाह दी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
pankaj malik
Thursday, 4th Oct 2007, 22:36
salman mamle ke ahem gawah ki maut kahi sajish to nahi.taki pure mamle ko rafa dafa kiya ja sake,iski jaanch jaruri hai,