bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

भ्रूण हत्या : डाक्टरों समेत 12 के वारंट

बठिंडा भ्रूण हत्या के आरोप में 5 डाक्टरों समेत 12 लोगों के खिलाफ बठिंडा के चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट भजन राय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद डाक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। 2003 में सीजेएम बठिंडा की कोर्ट में भ्रूण हत्या के 8 केस दायर किए गए थे।

चार मामलों में गवाही और पेश सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भ्रूण हत्या में शामिल एसएमओ भगता डा. अमरजीत सिंह, डा. जे. सिद्धू, डा. निधी गुप्ता (लुधियाना स्कैन सैंटर, बठिंडा), डा. प्रीती सिद्धू व डा. सुनीता बहल के अलावा दिलराब कौर पत्नी दलजीत सिंह गांव सेलबहार, जसविंदर कौर पत्नी हरमेल सिंह बांधा व राज सिंह के खिलाफ बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किए। जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं उनमें वे दंपती भी शामिल हैं जिन्होंने कथित रूप से डाक्टरों की मदद से भ्रूण का लिंग निर्धारण कराया और फिर गर्भपात कराया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: