HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

शरींह विजेता

जालंधर बल्टर्न पार्क व स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही डिस्ट्रिक्ट इंटर ब्लॉक रूरल गेम्स के अंतिम दिन बेहतरीन मैच में शरींह ने संसारपुर को हराकर हॉकी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं लड़कियों के मुकाबले में आदमपुर की टीम ने करतारपुर को शिकस्त दी।

बल्टर्न पार्क व स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही जालंधर डिस्ट्रिक्ट इंटर ब्लॉक रूरल गेम्स के आखिरी दिन शरींह ने संसारपुर को हराकर हॉकी का फाइनल मुकाबला जीत लिया। वहीं लड़कियों के मुकाबले में आदमपुर की टीम ने करतारपुर को शिकस्त दी।

फुटबाल फाइनल में रुरका कलां की टीम ने ब्यास पिंड अलावलपुर ब्लॉक को शिकस्त दी। बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में जालंधर ईस्ट ब्लॉक ने नंगल करार खां की टीम को हराया। वॉलीबाल में शाहकोट ब्लॉक की टीम ने नूरमहल की टीम पर जीत हासिल की। कबड्डी में मेहतपुर ने फोल्ड़ीवाल को हराया। टग ऑफ वार में शाहकोट ब्लॉक ने रुरका कलां को हराया।

खो-खो में नगर की टीम ने जंडू सिंघा क ी टीम को शिकस्त दी। लड़कियों के बास्केटबॉल में जालंधर वैस्ट ब्लॉक की टीम ने आदमपुर ब्लॉक को हराया। वॉलीबाल में शाहकोट की टीम ने जालंधर ईस्ट को हराया। खो-खो में अलावलपुर की टीम ने लोहार सुक्खा सिंह की टीम को शिकस्त दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: