News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़
अभी तक हमने रॉक गार्डन किताबों और टीवी में ही देखा था, लेकिन अब हकीकत में देखने को मिलेगा। ऐसे में हमें अपना सपना सच होता नजर आ रहा है। यह कहना है कारगिल से आए बच्चों का। आर्मी की ओर से आयोजित सद्भावना टुअर के तहत ये बच्चे चंडीगढ़ पहुंचे हैं। बुधवार को सेक्टर-26 स्थित ब्लाइंड स्कूल में इन बच्चों के स्वागत मेंरंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ टूरिज्म के डायरेक्टर विवेक अत्रे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
बच्चों के साथ शहर पहुंचे मेजर विनीत सिंह ने बताया कि यह टुअर इन बच्चों को एक्सपोजर देने के लिए आयोजित किया गया है, ताकि इनको देश के अन्य राज्यों के कल्चर के बारे में पता चल सके और इनका लाइफ स्टाइल और बेहतर बन सके।
टूअर में 10 से 15 साल तक के 20 बच्चे आए हैं। इनके साथ उनकी तीन टीचर्स भी शामिल हैं। इनके अलावा मेजर के साथ दो आर्मी ऑफिसर हैं। ये बच्चे चार दिन तक शहर में रुकेंगे और शहर के सभी पर्यटक स्थलों को देखेंगे। मेजर ने बताया कि ये सभी बच्चे आर्मी की ओर से स्थापित स्कूलों के स्टूडेंट्स हैं। टूअर के साथ आए पांचवीं क्लास के फियाज ने कहा कि यह शहर मुझे बहुत अच्छा लगा। वहीं, नौवीं क्लास के मुस्तफा कमाल का कहना है कि यह शहर कारगिल की तरह ही अच्छा है।
पांचवीं क्लास के मोहम्मद हुसैनी ने कहा कि वह इस शहर के स्कूलों के स्टूडेंट्स से मिलने की तमन्ना रखता हैं। चंडीगढ़ घूमने के बाद ये बच्चे देहरादून की ओर रवाना होंगे।
इन बच्चों के लिए इस प्रकार के टुअर आयोजित करने बात चलेगी , तो हम जरूर मदद करेंगे।
- विवेक अत्रे, डायरेक्टर, चंडीगढ़ टूरिज्म