HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

गुरु राम रहीम की पेशी आज, समर्थकों का सैलाब उमड़ा

अम्बाला dera sapporterहत्या और बलात्कार के मामले में डेरा सच्च सौदा के प्रमुख गुरु राम रहीम की आज अंबाला की सीबीआई अदालत में पेशी होनी है। डेरा प्रमुख के समर्थन में अंबाला में उनके समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पचास हजार से अधिक डेरा समर्थक अम्बाला में पहुंच चुके हैं। इसमें बड़ी संख्या पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के डेरा समर्थक शामिल है। जबकि डेरा समर्थकों के आने का सिलसिला अभी जारी है।

किसी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। जहां डेरा समर्थक ठहरे हुए हैं, उसके आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसी ने शहर में धारा 144 लगा दी है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे तो डेरा मुखी के दर्शन मात्र को आए हैं। उनका कहना है कि शहर में किसी तरह की अशांति का कोई सवाल ही नहीं उठता। वह बाबा के समर्थक है और पूरी तरह से अनुशासन में रहेंगे। बड़ी संख्या में डेरा समर्थकों के आने की वजह से शहर में अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। सवेरे उस वक्त स्थिति काबू से बाहर हो गई जब बड़ी संख्या में समर्थक सड़क पर आ गए थे।

मधुबन से पुलिस फोर्स बुलाई स्थिति पर नियंत्रण के लिए मधुबन से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। डीएसपी अम्बाला ने बताया कि डेरा मुखी की पेशी के वक्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

कोर्ट परिसर को सील कर दिया गया है और अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद है।

शहर रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू शहर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों की चेकिंग का अभियान चलाया हुआ है। अधिकतर श्रद्धालु रेलगाड़ी से अम्बाला पहुंच रहे हैं, ऐसे में किसी के पास कोई आपत्तिजनक सामान न हो, इसलिए पुलिस ने यह अभियान चलाया है।

उधर छावनी के रेजीमेंट बाजार गुरुद्वारे में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी जोगिंद्र सिंह वेदांती ने कहा कि कई रिपोर्टो से खुलासा हो चुका है कि डेरा बदकारी का अड्डा बन चुका है। धर्म में विघन डालने वालों को भगवान अवश्य दंड देता है।

डेरा समर्थकों की भीड़ से खुफिया विभाग सकपकाया :

डेरा समर्थकों ने स्थानीय प्रशासन को जोर का झटका धीरे से दिया है। इतनी बड़ी संख्या में डेरा समर्थक शहर में जुट जाएंगे यह अंदाजा स्थानीय प्रशासन को नहीं था। अब प्रशासन की परेशानी यह मालूम करना है कि डेरा समर्थकों की अगली प्लानिंग क्या है? डेरा समर्थक इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका एक ही जवाब है कि डेरा मुखी के दर्शन करने है। लेकिन उनका भावहीन चेहरा और उमड़ती भीड़ ने प्रशासन के आला अधिकारियों के पसीने ला दिए हैं। प्रशासन के लिए यह अनचाही परेशानी है। इसके लिए कम से कम प्रशासन की कोई तैयारी नहीं है। अब जब आफत सामने है। ऐसे में आनन फानन में बचाव की रणनीति तैयार की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी समर्थकों की इतनी भीड़ के बारे में पहले से जानकारी नहीं जुटा पाई।यदि पता होता तो कम से कम भीड़ को शहर से बाहर रोकने की दिशा में कोई कदम उठाया जा सकता था।



संबंधित खबरें
* डेरा सच्चा सौदा प्रमुख से पांचवीं बार पूछताछ
* डेरे से खाली लौटे वारंट अफसर, नहीं मिली साध्वी
* डेरे का सौदा: मामा लाओ, भांजी ले जाओ!
* हाईकोर्ट ने डेरामुखी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
* डेरा प्रमुख की सुनवाई 4 अक्टूबर तक टली
* डेरा चीफ गुरु राम रहीम सिंह को सम्मन
* डेरा प्रमुख को 15 सितंबर तक राहत, फैसला सुरक्षित





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: