HomeNewsNational National

खतरा : मुंबई में दो मानव बम, प्रशासन सतर्क

मुंबई.देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर एक बार फिर आतंकी हमलों का साया मंडरा रहा है। केंद्र की खुफिया एजेंसी और मुंबई पुलिस की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक दो मानव बम मुंबई में आत्मघाती हमलों को अंजाम देने के लिए प्रवेश कर चुके हैं।

ये दोनों मानव बम पाकिस्तानी नागरिक हैं और वे बांग्लादेश के रास्ते से होते हुए मुंबई पहुंच चुके हैं। इस सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। इनका निशाना भीड़-भाड़ वाली जगह या धार्मिक स्थल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि कल नई दिल्ली में पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने भी कहा था कि आतंकवादी धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: