HomeNewsNational National

कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, विश्वास मत पेश करेंगे कुमारस्वामी

बेंगलुरु.कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे। कुमारस्वामी ने आज विश्वासमत पेश करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा को सत्ता नहीं सौंपेंगे। कुमारस्वामी 18 अक्टूबर को कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत पेश करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और जद एस के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं जबकि भाजपा के साथ हुए समझौते के मुताबिक उन्हें 20 माह बाद मुख्यमंत्री पद भाजपा को सौंप देना था। कुमारस्वामी के मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: