HomeNewsNational National

कुमारस्वामी ने कल बुलाई कैबिनेट की बैठक

बेंगलुरु.Kumarswamiसत्ता हस्तांरण के मुद्दे पर भाजपा और जनता दल सेक्युलर के बीच जारी घमासान के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कल कैबिनेट की बैठक बुलाने की घोषणा की है। कैबिनेट की बैठक कल सुबह नौ बजे होगी।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सत्ता हस्तांतरण के मुद्दे पर चर्चा होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में कुमारस्वामी विधानसभा की बैठक बुलाकर बहुमत साबित करने के संबंध में फैसला ले सकते हैं। हालांकि भाजपा के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है लेकिन मुख्यमंत्री ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। भाजपा कोटे के मंत्री इस कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा समेत भाजपा के कई नेता दिल्ली में पार्टी की पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक में कर्नाटक के मसले पर चर्चा कर रहे हैं। कल जनता दल एस की भी अहम बैठक नई दिल्ली में होने वाली है जिसमें सत्ता हस्तांतरण के मुद्दे पर चर्चा होगी।



संबंधित खबरें
* कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन की संभावना बढ़ी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: