HomeNewsNational National

टिकट न मिलने पर क्रिकेट प्रेमियों का हंगामा

चंडीगढ़.क्रिकेट का क्रेज दर्शकों पर इस तरह हावी है कि टिकट न मिलने पर वे पुलिस से ही भिड़ पड़े । बदले में पुलिस ने भी क्रिकेट प्रमियों पर लाठियां बरसाईं। इस लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चंडीगढ़ में चौथा वनडे मैच खेला जाना है। इस मैच की टिकट की बिक्री के लिए आज क्रिकेट प्रेमियों की भारी तादाद सेक्टर 16 स्थित स्टेडियम में उमड़ पड़ी।

टिकट खरीदने के लिए लोगों की इतनी भीड़ काउंटर पर उमड़ पड़ी कि लोगों को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच टिकट बिक्री बंद कर दी गई। इससे क्रिकेट प्रेमी खफा हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लोग काउंटर पर तोड़फोड़ मचाने लगे।

हालात को नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: