HomeNewsNational National

वेदांती फिर बोले, करुणा सजा के हकदार

लखनऊ.पूर्व सांसद और विश्व हिंदू परिषद के नेता राम विलास वेदांती ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि के बारे में दिए गए बयान पर वे कायम हैं। उन्होंने कहा कि करुणनिधि ने राम के बारे में अनर्गल बयान देकर भगवान का अपमान किया है इसके लिए वे सजा के हकदार हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान वेदांती ने रामचरित मानस और भागवत गीता के कुछ श्लोकों को भी पढ़कर सुनाया।

वेदांती ने कहा कि भारतीय पुरातत्व संस्थान की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दायर किया गया था उसके पीछोकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि जिस वक्त हलफनाम तैयार किया गया उस समय सोनिया गांधी के अलावा केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी और टीआर बालू भी मौजूद थे।

वेदांती ने चेतावनी दी कि यदि 20 नवंबर तक करुणानिधि अपने बयान वापस नहीं लेते हिंदू दिल्ली तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने सेतुसमुद्रम योजना को वापस नहीं लिया तो राम रक्षा समिति देश भर में आंदोलन चलाएगी।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणनिधि द्वारा भगवान राम को पियक्कड़ कहे जाने के बाद वेदांती ने तीव्र प्रतिक्रिया जताते हुए करुणानिधि के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। उन्होंने करुणानिधि का सर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी।



संबंधित खबरें
* वेदांती के खिलाफ केस दर्ज
* वेदांती ने कहा, मैंने वो नहीं कहा था
* फतवे से भड़का द्रमुक, विहिप ने पल्ला झाड़ा
* करुणानिधि का सिर कलम करो, सोने से तोलेंगे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
manogya
Friday, 5th Oct 2007, 10:05
In India secularism means ,to pretend all the religion other than hindu. So called politician can say anything about hindu religion and their gods,but if you have courage why dont you say about other religion . For getting popularity why u r defame hindu religion.If like these words any one said to muslims the head of the caller would have been definetely cut. why hindus are so coward