बर्लिन.यदि आप लंबी आयु तक जीना चाहते हैं तो आपको मीठी चीजों का सेवन काम करना चाहिए। एक अध्ययन के मुताबिक मीठी चीजों को अधिक सेवन करने से व्यक्ति की उम्र घटती है। फुड कंज्यूमर पोर्टल की एक रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओंने वर्मस और ग्लूकोज दोनों को मिलाकर डाइट तैयार किया।
शोध के दौरान यह पाया गया कि जिन लोगों ने कभी ग्लूकोज का सेवन नहीं किया था उनके अंदर वर्मस जल्दी खत्म हो गए। शोधकर्ताओं का कहना है कि अधिकांश देशों में मिठाईयां बनाने में चीनी का प्रयोग होता है। उनका मानना है कि सभी मीठे पदार्थ पूरी तरह ग्लूकोज में नहीं परिवर्तित होते लेकिन उनका अधिकांश हिस्सा ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाता है।
अध्ययन में पाया गया कि ग्लूकोज का यदि संतुलित उपयोग किया जाएग तो वर्मस के व्यक्ति की उम्र को 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। ग्लूकोज की कमी से भी शरीर को नुकसान होता है। ग्लूकोज की कमी शरीर में फ्री रैडिकल्स को जन्म देते हैं।
ये फ्री रैडिकल्स अस्थिर ऑक्सिजन कण होते हैं और इनके कारण त्वचा का कैंसर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। अध्ययन में यह पाया गया कि मीठी चीजों का त्याग करने से व्यक्ति 15 साल अधिक जी सकता है।