News
Indians Abroad Indians Abroad ट्रॉय, मिशीगन. ग्लोबल इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी सर्विसेज और बिजनेस प्रॉसेस आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल के प्रेजीडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर केशव आर मुरुगेश को द चैंपियन ऑफ साइफ अवार्ड फॉर एशिया से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। यह अवार्ड उन्हें द हिल्टन न्यूयॉर्क होटल में 11 तारीख को दिया जाएगा।
साइफ बिजनेस ऑर्गनाइजेशन्स के साथ भागीदारी कर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को उनके समुदायों में एथिकल एंटरप्रिन्योरशिप और आर्थिक अवसरों के जरिए उनमें लीडरशिप पैदा करने की कोशिश कर रही है। साइफ फिलहाल दुनिया के 45 देशों के 2000 यूनिवर्सिटीज कैंपसेज में फैल चुकी है। मसलन, भारत, चीन, कोरिया, जापान, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया।
द चैंपियन ऑफ साइफ अवार्ड उन्हें दिया जाता है, जो संस्थाएं साइफ को वित्तीय मदद देने में आगे रहती हैं। साथ ही इसके लिए उनका चयन किया जाता है, जो स्टूडेंट्स, कॉर्पोरेट्स और समुदायों के बीच संवाद पैदा करने में आगे रहते हैं। साइफ के चेयरमैन डगलस कोनैंट करीब 1000 डैलीगेट्स की मौजूदगी में यह अवार्ड देंगे। इससे पहले केपीएमजी ग्लोबल मार्केट्स के एशिया में रीजनल एग्जीक्यूटिव पार्टनर प्रताप नांबियार को और यूनीलीवर के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट रॉबर्ट जैकबसन को यह अवार्ड दिया जा चुका है।
यह अवार्ड साइफ वर्ल्ड कप 2007 के दौरान साइफ की 47 देशों से आईं टीमों, उनके कंट्री हैड्स, बोर्ड मैंबर्स और सीनियर जजों की मौजूदगी में दिया जाएगा। इस अवार्ड को दिए जाने के बारे में केशव मुरुगेश का कहना है कि साइफ के लिए काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। साइफ से जुड़े हुए स्टूडेंट्स कल के बिजनेस लीडर्स और एंटरप्रिन्योर होंगे। साइफ प्रोग्राम के तहत काम कर रही युवा टीमें अपने-अपने ढंग से अपने समुदायों में शैक्षणिक पहुंच बना रही हैं और स्टूडेंट्स क्लासरूम्स में सीखे विचारों को जमीनी हकीकत में बदल रहे हैं।
गौरतलब है कि साइफ के चेयरमैन के नाते केशव ने इस संस्था को देश के कई कॉलेजेज में पहचान दिलाई है। इस बारे में सिंटेल के सीईओ भरत देसाई का कहना है कि केशव बिजनेस की तरह जिंदगी में भी लीडर की तरह जीते हैं। उनके विचार में उन्हें इस अवार्ड से नवाजे जाने से वे बेहद खुश हैं।