bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

‘प्रदर्शन करो, नहीं तो छुट्टी कर दी जाएगी’

मुंबई. टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरी हार के बाद चयन समिति के मुखिया दिलीप वेंगसरकर ने सीनियर खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है। vengsarkarकर्नल के नाम से मशहूर वेंगसरकर ने शनिवार को कहा कि हमारे सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसी भी खिलाड़ी की टीम में जगह पक्की नहीं है। हम अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले खिलाड़ियों को बाहर करने में हिचकेंगे नहीं।

उल्लेखनीय है कि सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की त्रिमूर्ति वर्तमान सीरीज में चल नहीं पा रही है।

युवाओं से सबक लें
कर्नल ने सीनियर्स को ट्वेंटी-20 में वल्र्ड चैंपियन बनी युवा टीम का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब हमारे अनुभवहीन खिलाड़ी वल्र्डकप जीत सकते हैं, तो हजारों रन बना चुके ये सीनियर्स टीम को जीत क्यों नहीं दिला पा रहे हैं।

विकल्पों की कमी नहीं
उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं के पास विकल्पों की कमी नहीं है। एस. बद्रीनाथ और सुरेश रैना जैसे कई युवा मजबूत दावा पेश कर रहे हैं और हम उनकी अनदेखी नहीं कर सकते।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पथराव
हैदराबाद. भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे वनडे में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम होटल लौट रही थी, तो उसकी बस पर पथराव किया गया। निजी टीवी चैनल के अनुसार इस घटना से कंगारू खिलाड़ी डर गए और सीटों के नीचे छुप गए। पत्थरों से बस के शीशे टूट गए। स्थानीय पुलिस ने इसके बाद मेहमान टीम की सुरक्षा कड़ी कर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Santosh Yadav
Sunday, 7th Oct 2007, 12:02
ye to bahut pehle kadam utha lena chahiye tha ki jo best performance dega wahi team men rahega ishmen seniors aur junier ka koi sawal jawab hi nahi hai. senior aur junior ke chakkar men team men matbhed paida na karen. team ko ekjut hokar khelne den
Binod
Monday, 8th Oct 2007, 2:01
When did ganguli play in this series. It was mentioned he is not going.
Bharat Singh
Monday, 8th Oct 2007, 8:27
What the people do with the austalian team is a shameful act. I apologies for this act, however i am not indulge in this. i do this this because of a good citizen of proud india.