News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati चूरू/सरदारशहर. रतनगढ़ में शुक्रवार देर रात राजस्व गुप्तचर विभाग जयपुर व दिल्ली की संयुक्त छापामार कार्रवाई में एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 4 किलो 950 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है।
राजस्व गुप्तचर विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल बोहरा ने बताया कि रतनगढ़ में हेरोइन डिलीवरी की सूचना मिली थी। इस पर डीआरआई के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में दल ने दबिश देकर रामगोपाल पुत्र ओमप्रकाश सैनी को गिरफ्तार लिया। आरोपी यहां पावर हाउस के निकट 4 किलो 950 ग्राम हेरोइन लेकर खड़ा था और डिलीवरी के लिए पंजाब की पार्टी का इंतजार कर रहा था। कार्रवाई के बाद दल उसे सरदारशहर ले गया। दल ने आरोपी के घर मकान की भी सघन तलाशी ली। इसके अलावा कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में कई जगह छापे की कार्रवाई की।
गोपनीय कार्रवाई : राजस्व गुप्तचर विभाग ने हेरोइन मामले में गोपनीय ढंग से नाकाबंदी की। दल के अधिकारी व सदस्य सरदारशहर के सरकारी डाक बंगले में रुके। उन्होंने स्थायी पुलिस की मदद से रतनगढ़ में नाकाबंदी कराई और कार्रवाई के लिए पहुंचे।
चूरू में कराया मेडिकल
राजस्व गुप्तचर विभाग के दल ने आरोपी का शनिवार शाम चूरू के भरतिया अस्पताल में मेडिकल कराया।