HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

अब आठवीं तक के छात्रों को मिलेगा पोषाहार

जयपुर. प्रदेश के राजकीय व अनुदानित स्कूलों में अब कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को पोषाहार मिलेगा। अब तक यह सुविधा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए थी। राज्य सरकार ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

पंजायतीराज मंत्री कालूलाल गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार ने शैक्षणिक रूप से पिछड़े राज्य के 186 ब्लॉकों में मिड-डे-मील योजना लागू करने के आदेश दिए थे, जिन्हें 1 अक्टूबर से प्रभावी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 51 अन्य ब्लॉकों में भी यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। भोजन बनाने के लिए ढाई रुपए प्रति छात्र प्रति कार्य दिवस के हिसाब से दिए जाएंगे। केंद्र सरकार इसके लिए दो रुपए प्रति छात्र के हिसाब से राशि देगी।

कक्षा 1 से 5 तक के प्रत्येक छात्र को 100 ग्राम खाद्यान्न दिया जाएगा, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के छात्र को 150 ग्राम खाद्यान्न दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: