HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

कुकर्म के आरोपी का जुलूस, धुनाई

रायपुर. बस स्टैंड मामले में मेडिकल रिपोर्ट तथा बयानों के आधार पर अफसरों ने स्पष्ट किया कि किशोरी से गैंगरेप नहीं हुआ। पुलिस को कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए जुमेराती के एक और साथी पर शक था।

उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, लेकिन आज रिहा कर दिया गया। खरोरा में पकड़े गए आरोपी जुमेराती को पुलिस शनिवार को दोपहर बस स्टैंड लेकर पहुंची। घटना से शर्मसार लोगों ने ही उसे लात-घूंसे से पीटा और चेहरे पर कालिख पोती गई।

गौरतलब है कि बस स्टैंड परिसर में आधी रात एक मुसाफिर महिला की विक्षिप्त नाबालिग बेटी से बलात्कार की खबर से सनसनी फैल गई थी। किशोरी के गायब होने के बाद पुलिस ने हड़बड़ी में उसकी तलाश शुरू की थी। वह बस स्टैंड के पीछे अंधेरे में डूबे हिस्से में अस्त-व्यस्त मिली थी।

बेरला (दुर्ग) में रहनेवाले आरोपी जुमेराती की पहचान तुरंत हो गई थी। पुलिस ने उसी पीछा कर रात में ही खरोरा में गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस सीएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में दफा 511 भी जोड़ी जा सकती है।

बस स्टैंड की सुरक्षा बढ़ी
कुकर्म की शर्मनाक घटना के बाद एसएसपी बीएस मरावी ने अफसरों और बस आपरेटरों की बैठकर बुलाई। बैठक में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया। एसएसपी ने बताया कि स्टैंड के पुलिस सहायता केंद्र में अब तीन की जगह आठ पुलिसवाले रहेंगे। तीन सिपाही पुलिस लाइन से तथा एक हवलदार और एक सिपाही सिविल लाइंस थाने से भेजा जाएगा। बस आपरेटर भी अपने खर्च पर चार सुरक्षा गार्ड तैनात करेंगे।

निगम की जवाबदेही
राजधानी बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद दुबे और महासचिव भावेश दुबे का कहना है कि बस स्टैंड पर होने वाली किसी घटना से नगरनिगम बच नहीं सकता। पदाधिकारियों के आग्रह पर कलेक्टर विकासशील इस बारे में नगर निगम आयुक्त को समझाइश देंगे।

प्रतिनिधियों का कहना था कि नगर निगम वहां केवल टैक्स वसूल करता है, लेकिन किसी भी तरह सुविधाएं मुहैया नहीं करता। बस स्टैंड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसोसिएशन के कई सदस्य भी कलेक्टर और एसएसपी से मिले।

संगठनों की निंदा
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल, भाजपा महिला मोर्चा की भारती परवीन, युवक कांग्रेस के राजकुमार राठी, अल्पसंख्यक विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार, छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम समाज के अध्यक्ष नासिर खान कादरी, सतनाम रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, सांसद अजीत जोगी के प्रतिनिधि महावीर देवांगन, छत्तीसगढ़िया जागरण मंच के रेशमलाल जांगड़े आदि ने घटना की कड़ी निंदा की और शहर में सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: