किशनगढ़. गणोशजी के दूध पीने, हनुमानजी की आंखों से आंसू निकलने,सरई बाबा की मूर्ति से सिंदूर झड़ने और समुद्र का पानी मीठा होने जैसी खबरों में एक
कड़ी और जुड़ गई है, जब शनिवार को शिवलिंग के रंग बदलने की अफवाहें फैलीं।
किशनगढ़ में हाउसिंग बोर्ड स्थित सालासर बालाजी और जनता बजरंग मंदिर स्थित शिवलिंग पर श्वेत रूप बनता नजर आया। देखते ही देखते भक्तों की भीड़ मंदिर की ओर उमड़ पड़ी। कोई दर्शन कर रहा था, कोई रुपए चढ़ा रहा था। देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।
उधर, देश के कई इलाकों में भी शिवलिंग के रंग बदलने की अफवाह के बाद लोग मंदिरों में उमड़ पड़े।