HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

विश्वास में लिए बगैर बढ़ाईं बिजली दरें : कालिया

जालंधर भाजपा विधायक दल के नेता एवं मंत्री मनोरंजन कालिया ने शनिवार को कहा है कि बिजली के रेट रिवाइज करते समय अकाली दल ने भाजपा को विश्वास में नहीं लिया। बिजली की बढ़ाई दरें जनता पर बोझ है इसलिए कोआर्डीनेशन कमेटी की बैठक में वृद्धि वापस लेने पर जोर दिया जाएगा। कालिया ने कहा कि बिजली दरों को लेकर भाजपा पहले ही रुख साफ कर चुकी है कि यह उचित नहीं है।

राज्य की जनता पहले ही केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई के बोझ तले दबी है। बिजली का उपयोग प्रत्येक वर्ग के लिए जरूरी है। भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व भाजपा कोर कमेटी के सदस्य भी बिजली की बढ़ी दरों से असहमत हैं। कालिया ने बताया कि भाजपा की कोर कमेटी ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपने फैसले से अवगत कराने की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी थी, वह मैंने पूरी कर दी है।

हंगामेदार हो सकती है बैठक कालिया के बयान से संकेत मिलता है कि पिछली बार की तरह इस बार भी अकाली-भाजपा की समन्वय समिति की बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर खुलकर बहस होगी। विधायकों का मानना है कि अकाली दल अपने आधार वाले ग्रामीण क्षेत्रों को सस्ती बिजली देकर उसका बोझ शहरी लोगों पर डाल रहा है। पिछली बार ऐसा होने पर भाजपा को शहरी क्षेत्र में कई सीटों से हाथ धोना पड़ा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: