HomeNewsMetrosIndore Indore

90 लाख में संवर रही है रेसीडेंसी कोठी

इंदौर.ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए रेसीडेंसी कोठी को नए सिरे से संवारा जा रहा है। कोठी के बाहर रंगाई-पुताई की जा रही है और कमरों को आधुनिक बनाया जा रहा है। इस पर लोक निर्माण विभाग 90 लाख खर्च कर रहा है। काम 20 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक कोठी की आंतरिक साज-सज्जा के लिए सरकार ने 2006-07 में 137.98 लाख रु.मंजूर किए थे। बजट आवंटन में देरी हुई। पहले 11 लाख व दूसरी किस्त में करीब 28 लाख आवंटित हुए।

समिट के मद्देनजर रेसीडेंसी कोठी के चार प्रमुख कमरों की आंतरिक सज्जा बदली जा रही है। बेसमेंट और सर्किट हाउस के भी चार-चार कमरों की आंतरिक सज्जा नए सिरे से की जा रही है। सभी बाथरूम आधुनिक बनाए जा रहे हैं।

मिले 39 लाख, काम 90 लाख का
पीडब्ल्यूडी को आवंटन तो 39 लाख का मिला लेकिन काम 90 लाख के किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है विभाग के आग्रह पर ठेकेदार बजट के अलावा पैसा लगाकर रेसीडेंसी कोठी संवार रहे हैं। जैसे-जैसे राशि मिलेगी, ठेकेदारों को भुगतान होता जाएगा।

चीफ इंजीनियर पी.सी. अग्रवाल ने बताया कोठी के कमरों को कालीनमुक्त कर उनके सामने की फ्लोरिंग भी बदली जा रही है। बाथरूम आधुनिक बना रहे हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि 1821 से 1824 में बनी रेसीडेंसी कोठी का मूल स्वरूप कायम रहे। आंतरिक नवीनीकरण का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, बाकी इन्वेस्टर्स समिट के पहले पूरा कर लिया जाएगा। कोठी परिसर में नया ट्रांसफॉर्मर भी लगाया गया है।

विजयवर्गीय आज समीक्षा करेंगे
लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और टेक्नोलॉजी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 7 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे एअरपोर्ट पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लेंगे। श्री विजयवर्गीय एअरपोर्ट से समिट के कार्यक्रम स्थल के बीच चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी करेंगे।

इसके बाद वे शाम चार बजे रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में रहवासियों और प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगे। शासन ने इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर नागरिकों से शहर को साफ-सुथरा रखने और एअरपोर्ट रोड पर विशेष साज-सज्जा व लाइटिंग करने का आग्रह किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: