News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ भारतीय टीम में यागदार वापसी करने वाले बंगाल टाइगर सौरव गांगुली का क्रिकेट के लिए जुनून अभी कम नहीं हुआ है। शनिवार शाम को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए आने वालों में सौरव गांगुली पहले खिलाड़ी थे।
14 साल बाद किसी इंटरनेशनल मैच की प्रैक्टिस के लिए किसी खिलाड़ी के कदम इस स्टेडियम पर पड़े। दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से सिर्फ पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, रॉबिन उथप्पा, बॉलिंग कोच वेंकटेश प्रसाद, टीम मैनेजर लालचंद राजपूत भी स्टेडियम पहुंचे। किट निकालने के बाद सौरव नेट्स पर 40 मिनट तक डटे रहे। उथप्पा ने बैंिटग के साथ बॉलिंग भी की।