HomeNewsRajasthanKota Kota

फिक्सड लाइन प्री-पेड सेवा शुरू

कोटा. बीएसएनएल ने ईडब्ल्यूएसडी एक्सचेंज, नयापुरा से नियंत्रित दूरभाष कंद्रों के बेसिक टेलीफोन (242, 243 व 244 सीरिज को छोड़कर) पर फिक्सड लाइन bsnlप्री-पेड सेवा शुरू की है। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्र एवं ई10बी एक्सचेंज के उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसके लिए उन्हें ईएसडब्ल्यूएसडी एक्सचेंज में नंबर परिवर्तित कराना होगा।

इसके लिए उपभोक्ता को सौ रुपए मूल्य का एकाउंट कार्ड खरीदना होगा, जिसमें 90 रुपए की टॉक वैल्यू है। कार्ड के साथ मिलने वाला आवेदन फार्म भरकर जमा कराना होगा। इसके बाद ही सेवा मुहैया हो सकेगी। पोस्ट-पेड उपभोक्ताओं को कॉल के लिए 1805345 डायल करने के बाद नंबर डायल करना होगा। पोस्टपेड कॉल के लिए सीधे नंबर डायल करने होंगे। प्री-पेड उपभोक्ताओं को सीधे नंबर डायल करने होंगे। इसकी कॉल सीधे फिक्सड लाइन प्री-पेड एकाउंट में चार्ज हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: