News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ इंडस्ट्री अब चंडीगढ़ प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं। इंडस्ट्रियल प्लॉटों की कन्वर्शन के बाद अब प्रशासन ने फेज-थ्री में डवलप किए जा रहे इंडस्ट्रियल एरिया का साइज कम कर दिया है। चंडीगढ़ और आसपास के लोगों को वल्र्ड क्लास मेडिकल सुविधाएं देने के लिए यहां मेडिसिटी डवलप की जाएगी।
पंचकूला बॉर्डर पर रायपुरकलां में करीब 153 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेज थ्री डवलप किया जा रहा था, जिसमें से 46 एकड़ जमीन मेडिसिटी के लिए ईयरमार्क कर दी गई है। चीफ आर्किटेक्ट सुनीता मोंगा ने इसे क्लीयरेंस दे दी है। स्पेशल सेक्रेटरी हेल्थ राजी पी. श्रीवास्तव के मुताबिक जल्दी ही मेडिसिटी के लिए इच्छुक कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगे जाएंगे।
इनमें से कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर प्रशासन की ओर से तय शर्तो के तहत जमीन दी जाएगी। इधर प्रशासन के ही एक सीनियर अफसर कहते हैं कि चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया की एक्सपैंशन से कहीं ज्यादा जरूरी है मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर। चंडीगढ़ के आसपास बड़े पैमाने पर अर्बनाइजेशन हो रहा है। पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर, डेराबस्सी, पिंजौर, बरवाला, खरड़ और बद्दी का भी एक्सपैंशन हो रहा है। इन शहरों में रहने वाले लोग मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए चंडीगढ़ पर भी निर्भर रहेंगे। इसी नजरिए से चंडीगढ़ ने मेडिसिटी डवलप करने की योजना बनाई है, ताकि पांच-सात साल बाद पेश आने वाली समस्या के लिए अभी से तैयारी कर ली जाए।