News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ टीवी चैनल्स पर प्रसारित म्यूजिक के टैलेंट हंट शो सिंगर्स को प्लेटफार्म देते हैं, लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें अपनी पहचान बनाने के संघर्ष अपने आप करना पड़ता है। यह कहना है मुंबई की सिंगर्स महालक्ष्मी अय्यर, शिल्पा राव और इंडियन आइडल प्रथम में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अमित साना का। वे शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। यहां शहर के डीजे ऋषि और एएम सिंह ने भी गीत पेश किए।
क्लासिकल म्यूजिक की नॉलेज जरूरी लागा चुनरी में दाग.., झूम बराबर झूम.. फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी महालक्ष्मी अय्यर का कहना है कि अच्छे सिंगर के लिए क्लासिकल म्यूजिक की नॉलेज होना बहुत जरूरी है, तभी वह इस इंडस्ट्री में अपना पैर जमा सकता है। तमिल, तेलगू और कन्नड़ भाषा में गाने में माहिर महालक्ष्मी ने हिंदुस्तानी और कन्नड़ शास्त्रीय संगीत सीखा है। उनका कहना है कि टीवी चैनल पर प्रसारित टैलेंट शो से युवा सिंगर को पब्लिक के बीच पहचान मिल जाती है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ए.आर. रहमान के साथ काम किया और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।
फिल्मी संगीत की डिमांड ओ अजनबी, सलाम-ए-इश्क.. जैसे गीत से इंडस्ट्री में छा जाने वाली सिंगर शिल्पा राव का कहना है कि इस समय फिल्मों का संगीत अधिक बिक रहा है, जबकि म्यूजिक एलबम का कारोबार मंदा चल रहा है। शिल्पा राव ने बताया कि टी सीरिज कंपनी उनकी नई एलबम निकाल रही है। जमशेदपुर रहने वाली राव गुलाम मुस्तफा खान से शास्त्रीय संगीत सीख रही है। शंकर एहसान लॉय के साथ स्टेज शो कर चुकी है। शिल्पा ने बताया कि बचपन से ही अपने पिता से संगीत सीखना शुरू कर दिया था।
अधिक काम नहीं मिला फिल्मों में इंडियन आइडल प्रथम में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अमित साना का कहना है कि इंडियन आइडल से उन्हें पहचान तो मिली है, लेकिन फिल्मों में अधिक काम नहीं मिला। कलयुग फिल्म में अनु मलिक के साथ गाया। उनका दायरा स्टेज शो तक सीमित है। उन्होंने बताया कि नए साल में उनकी नई एलबम रिलीज होने वाली है। इसके अतिरिक्त वह क्लासिकल संगीत भी सीख रहे हैं। अमित का कहना है कि टैलेंट शो में आपकी आवाज के आधार पर नहीं, बल्कि लुक, शहर को भी प्राथमिकता दी जाती है। जिसके आधार पर ही चुनाव किया जाता है।