HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

1 घंटे में 7000 टिकट बिके

चंडीगढ़दिन निकलने से पहले ही लोग क्रिकेट मैच की टिकट मिलने की आस में काउंटर्स पर पहुंच गए। दस बजे बैंक खुलने तक हजारों लोग शहर के 5 काउंटर्स पर पहुंच चुके थे। काउंटर खुले करीब एक घंटा ही नहीं हुआ था कि करीब 7000 टिकट बिक गए। लोग हटने को तैयार नहीं थे, पुलिस उन्हें खदेड़ने में लगी रही, पुलिस ने लाठियां भी बरसाईं, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का हौसला नहीं टूटा।

दोपहर 3 बजे तक लोगों और पुलिस में कश्मकश चलती रही। द चंडीगढ़ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के तीन काउंटर्स और यूनियन बैंक ऑफ पंजाब के दो काउंटर्स पर टिकट सेल का आज आखिरी दिन था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: