HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

पैकेट ने कराई सुरक्षा एजेंसियों की दौड़

उदयपुर. डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को एक पैकेट ने सुरक्षा एजेंसियों की परेड करा दी। बम की आशंका पर डॉग स्क्वाड भी पहुंचा। तस्दीक हुई तब एयरपोर्ट अधिकारियों ने चैन की सांस ली। पैकेट में दैनिक उपयोग का सामान ही था।

डबोक एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर बैंक एटीएम लगा है। इसके पास कुर्सियों पर शाम करीब 4 बजे दो लावारिस संदिग्ध पैकेट पड़े थे। एयरपोर्ट अथोरिटी के डायरेक्टर के.एल. शर्मा ने तत्काल सभी सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। एयरपोर्ट सीआईएसएफ, डबोक थाने से सीआई रणविजय सिंह पहुंचे। सीआईडी जोन के सीआई राजेंद्र सिंह, बसंत जोशी, बृजलाल, डॉग स्क्वाड व बम निष्क्रिय करने वाले दल के साथ पहुंचे। पहले डॉग स्क्वाड से जांच के बाद तकनीकी टीम ने जांच की। गत्ते के पैकेट में मिट्टी के बने हुए जार थे वहीं एक प्लास्टिक की थैली में कपड़े व शेविंग का सामान था।

पैकेट की तस्दीक होने के बाद सभी ने चैन की सांस ली। सीआई रणविजय सिंह ने बताया कि बम की सूचना सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों को ही थी, इसलिए एयरपोर्ट पर हड़कम्प जैसी कोई स्थिति नहीं बनी। संभवत: कोई व्यक्ति एटीएम से रुपए निकालने के बाद अपना सामान वहीं छोड़ गया था।

सुरक्षा एजेंसी पर सवालिया निशान
एयरपोर्ट पर इस वर्ष हुई विभिन्न घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिशा निशान लगा दिया है। 2 जनवरी को एयरपोर्ट पर जेसीबी चालक ने ठेकेदार बृजमोहन टंडन की हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले ही फायर स्टेशन के स्टोर के ताले तोड़े गए थे।

जोधपुर की फ्लाइट लेट
* बम की अफवाह के चलते इंडियन का 472 विमान आधे घंटे लेट हुआ। यह विमान मुंबई से आया था। उदयपुर से यह जोधपुर जाने वाला था। अफवाह जैसी कोई बात नहीं थी। पैकेट यहां सुरक्षा स्टाफ को ही नजर आया था। पैकेट संदिग्ध नहीं बल्कि लावारिस था। जिसकी रूटिन जांच करवाई गई। विमान सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। जोधपुर जाने वाला विमान जरूर कुछ मिनट लेट हुआ।
—के.एल. शर्मा, डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथोरिटी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: