HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

रेलवे में तनख्वाह हो सकती है ढाई गुना

उदयपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ अजमेर मंडल सचिव के.डी. जोशी ने छठा वेतन आयोग लागू होने पर रेलकर्मियों के वेतन में ढाई गुना वृद्धि होने के आसार जताए हैं। यह वेतन वृद्धि कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर होगी।

श्री जोशी ने बताया कि छठा वेतन आयोग लागू करने के लिए गठित समिति का काम लगभग पूरा हो गया है। अगले साल फरवरी या मार्च में कमेटी रिपोर्ट सौंप देगी। लगभग तीन माह का समय केंद्र सरकार के वित्त एवं रेल मंत्रालय को घोषणा करने में लगेगा। उन्होंने बताया कि छठा वेतन आयोग लागू होने पर सभी केटेगरी के रेलकर्मी लाभांवित होंगे।

7500 रुपए बोनस
यूपीआरएमएस के मंडल सचिव श्री जोशी ने दीपावली से पूर्व रेलवे के सी तथा डी केटेगरी के प्रत्येक कर्मचारी को 7500 रुपए बोनस मिलने की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि में बोनस की घोषणा की जाएगी। पिछले साल कर्मचारियों को 62 दिन का बोनस दिया गया था। इस बार 64 या 65 दिन का बोनस दिया जाएगा। एक दिन की बोनस राशि 115 रुपए 06 पैसे निर्धारित की गई है। जितने दिन का बोनस दिया जाएगा उन दिवसों की गणना निर्धारित राशि से की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: