HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

जेल में जलवा, शासन ने मांगा जवाब

बिलासपुर.jail जेल में गांजा, शराब बिक्री और रुपए के बदले सुविधाएं मिलने के मामले में राज्य शासन के गृह विभाग ने जेल अधीक्षक से जवाब मांगा है। इधर जेल अधीक्षक इस बात पर चर्चा करने से बच रहे हैं।

जेल में रुपए खर्च कर अमीर कैदी वीआईपी ट्रीटमेंट, मोबाइल, अच्छा खाना, रहना आदि सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। जेल प्रशासन की शह पर कैदियों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।

हालांकि अधिकारी इस बात को नकारते हैं, लेकिन जेल में मोबाइल, नशे की गोली, गांजा आदि की बरामदगी इस बात को पुष्ट करती हैं कि वहां यह सुविधाएं उपलब्ध हैं।

जेल अधीक्षक ने महीनेभर पहले बैरक से 13 मोबाइल बरामद किए थे। इसके बाद शुक्रवार की शाम उन्होंने मोबाइल व नशीली दवाई पकड़ी थी। यह प्रमाण है कि जेल के कर्मचारियों की मदद से वहां पर यह सब खेल चल रहा है।

इस आशय की खबर छपने के बाद राज्य शासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। गृह विभाग ने कड़े शब्दों में इसकी खिलाफत की है। इस मामले में अधिक जानकारी के लिए जेल अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड़ से चर्चा का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: