HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

एक साथ थिरके कदम

जालंधर सीटी इंस्टीच्यूट शाहपुर में एमबीए फाइनल ईयर के स्टूडैंट्स ने शनिवार को अपने जूनियर्स को फै्र शर पार्टी ‘प्रवेश-2007’ दी। मॉडलिंग और फन गेम्स के बीच जब जूनियर्स-सीनियर्स एक साथ थिरके तो टीचर्स भी खुद को नहीं रोक पाए। रंगारंग प्रोग्राम सें सोलो सांग, ग्रुप डांस और मॉडलिंग मुख्य थे। शुरुआत एमबीए फस्र्ट ईयर के मलकीत ने पंजाबी सांग के साथ की।

इसके बाद जसप्रीत और अमित ने डांस किया। इस मौके पर हुई मॉडलिंग में 30 स्टूडैंट्स ने पार्टीसिपेट किया। स्टूडैंट्स ने पहले राउंड में अपनी इंट्रोडक्शन दी, दूसरे राउंड में अपना-अपना टैलेंट दिखाया और तीसरे राउंड में जजों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

इन सभी राउंड्स से गुजरकर मिस्टर फ्रैशर अमित और मिस फ्रैशर किरणदीप चुने गए। मिस ब्यूटीफुल हेयर का खिताब तेजवंत को मिला और मिस्टर हैंडसम मलकीत को चुना गया। इस मौके पर सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरनजीत सिंह चन्नी भी उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: