उदयपुर. एयरटेल वाइज ऑफ राजस्थान तृतीय की शनिवार को शहर भर में धूम रही। लोगों ने जगह-जगह पर रोड शो वाहन को रोक कर आडिशन दिए। अच्छी
आवाज के विजेताओं को हाथों-हाथ उपहार दिए गए।
रोड शो की शुरुआत मीरा गल्र्स कालेज से हुई। यहां सुबह 10 बजे रोड शो वाहन के पहुंचने पर छात्राओं का हुजुम उमड़ पड़ा। सभी में आडिशन के लिए खासा उत्साह था। काफी छात्राओं ने आडिशन दिए। एंकर तरुण जैन ने आडिशन लेकर विजेताओं को हाथों-हाथ उपहार दिए। रोड शो वाहन इसके बाद साइंस कालेज, हिरणमगरी, फतहसागर तथा सुखाड़िया सर्कल पहुंचा। इस दौरान लोगों ने वाहन रोक कर आडिशन दिए।
हास्य कलाकार चिराग वाधवानी ने कई फिल्मी कलाकारों की आवाज निकालकर लोगों को बांधे रखा। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर से आई इवेंट टीम द्वारा किया गया। इसमें एंकर श्री जैन, नीरज कुमावत, हेमराज कुमावत तथा किशोरसिंह तंवर हैं।
शनिवार को लिए गए आडिशन में ज्योति, राचिनी चौबीसा, रागिनी चौबीसा, सिमरन, सुधा, शिवानी, राजेश वर्मा को अच्छी आवाज के लिए ईनाम दिया गया।