bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मप्र महिला हॉकी एकेडमी अंतिम आठ में

ग्वालियर. hockey सेंटर फारवर्ड कविता विद्यार्थी (चार गोल) के शानदार खेल की बदौलत मेजबान मप्र महिला हॉकी एकेडमी ने कर्नाटका पर 11-0 से जीत दर्ज करते हुए 37वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चैम्पियनशिप में शनिवार को खेले गए अन्य लीग मुकाबलों में पूल ‘ई’ में उड़ीसा ने बाम्बे को तथा पूल ‘जी’ में आंध्रप्रदेश ने मणिपुर को शिकस्त देते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई।

हॉकी के इस मिनी महाकुंभ में रेलवे हॉकी स्टेडियम पर सातवें दिन खेले गए सभी मुकाबले एकतरफा रहे। दिन के अंतिम मुकाबले में मैच में प्रारंभ से ही दबाव बनाकर खेल रही मेजबान टीम को पहली बढ़त 9वें मिनट में रेना यादव ने मैदानी गोल लगाकर दिलाई। अभी कर्नाटका इस गोल की बढ़त से उबर भी नहीं पाई थी कि मात्र तीन मिनट के अंतराल में लालरेम रुआती (11वें) ने एक गोल ठोक टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

इसके बाद मेजबान टीम ने पुन: आक्रामक रवैया अपनाते हुए कर्नाटका के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले किये। नतीजतन 13 वें मिनट में पूनम ने तथा15वें मिनट में कविता ने गोल लगाकर टीम का स्कोर 4-0 कर टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। पहले हॉफ में चार गोल से पिछड़ी कर्नाटका मैच के दूसरे हॉफ में भी महिला हॉकी एकेडमी के सामने कुछ कर नहीं सकी।

नजारा यह था कि जहां मेजबान टीम की खिलाड़ी एक छोर से लगातार गोल दागे जा रही थीं, वहीं कर्नाटका सिर्फ हवाई खेल ही खेलती रही। हालांकि अंतिम समय में कर्नाटका ने मैच में लौटने की पुरजोर कोशिश की लेकिन मेजबान टीम के कुशल खेल के सामने उन्हें नाकामी ही मिली। इस तरह दूसरे हॉफ में मेजबान मप्र महिला हॉकी एकेडमी सात गोल और ठोक 11-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।

इससे पहले खेले गए दिन के पहले मुकाबले में उड़ीसा ने बाम्बे को 8-0 से शिकस्त दी। पहले हॉफ में चार गोल की बढ़त हासिल करने वाली उड़ीसा टीम की तरफ से रोजेलिन और विनीता ने दो-दो, सी हेमरोन, सुनीता लाकरा, सनकुरी बरूआ और सरिता ने एक-एक गोल किया। उधर उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच खेले गये मैच का पहला हॉफ 1-1 के स्कोर पर होने के कारण बहुत ही रोमांचकारी रहा।

इसके बाद जब दूसरे हॉफ के चार गोलों की मदद से छत्तीसगढ़ को 5-1 से रौंद दिया। दिन के तीसरे मैच में असम ने राजस्थान को बड़ी आसानी से 3-0 से शिकस्त देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। असम की तरफ से नीतूमोनी ने 10वें, 49वें मिनट में तथा रुनुमई मोरान ने 56वें मिनट में गोल लगाया।

उधर के ममता व के अलक्या के दो-दो गोल तथा अश्विनी और ज्योस्ना के एक-एक गोल की बदौलत आंध्रप्रदेश ने मणिपुर को 6-1 से हराते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई।

परिणाम एक नजर में
मैच टीम (गोल) टीम (गोल)
1 उड़ीसा(8) बाम्बे(0)
2 उप्र(5) छत्तीसगढ़(1)
3 असम(3) राजस्थान(0)
4 आंध्रा(6) मणिपुर(1)
5 मप्र महिला हॉकी एकेडमी (11) कर्नाटका (0)

अंतिम आठ में होगी इनकी भिड़ंत
रेलवे हॉकी स्टेडियम पर गत छह दिनों से आयोजित चैम्पियनशिप के लीग मुकाबलों का दौर शनिवार को समाप्त हुआ। पूल्स की विजेता टीम अब सोमवार को होने वाले अंतिम आठ के मुकाबलों में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी।

सोमवार को होने वाला दिन का पहला मुकाबला हरियाणा वि. पेप्सू के बीच प्रात: सात बजे से होगा, जबकि दिल्ली और पंजाब की भिड़ंत प्रात: नौ बजे होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे से उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के बीच तथा सायं चार बजे दिन के अंतिम मुकाबले में मेजबान मप्र महिला हॉकी एकेडमी ग्वालियर और झारखंड आमने-सामने रहेंगी।

रविवार अवकाश का दिन
भारतीय महिला हॉकी फेडरेशन के तत्वावधान में तथा मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30 सितम्बर से आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप में रविवार को अवकाश का दिन रखा गया है। बताना मुनासिब होगा चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: