bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पॉकेट में पैसे नहीं बल्कि चेक

सनावर क्या आप यकीन कर सकते है कि सेंट लॉरेंस स्कूल सनावर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की जेब खाली होगी। जी हां! आपको इस बात को मानना होगा, क्योंकि यहां के रूल रेगुलेशन के अनुसार स्टूडेंट्स को पॉकेट में कैश रखने की परमीशन नहीं है। यह और बात है कि उन्हें पैसे कैश में नहीं, बल्कि चैक के रूप में दिए जाते हैं। जिसे पॉकेटमनी के तौर पर स्टूडेंट्स यूज करते हैं।

पेरेंट्स सेशन के शुरू में स्टूडेंट के लिए 12 हजार रुपए का पर्सनल यूज का अकाउंट खोल देते हैं और इसी राशि में से स्कूल प्रशासन चेक्स स्टूडेंट्स को देता है। स्टूडेंट अपने पोजेशन में सिर्फ चेक ही रख सकते हैं जिसे वे स्कूल कैंपस में मौजूद किसी भी शॉप पर देकर सामान खरीद सकते हैं। यह चेक कैंपस के बाहर वैलिड नहीं है। स्कूल प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्टूडेंट्स की पॉकेट्स की चैकिंग की जाती है। कैश पाया जाने पर स्टूडेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

मुझे 100 रुपए का चेक मिलता है और मैं इससे स्कूल में आइसक्रीम और न्यूडल्स खाती हूं।

-सीरत सिंह, क्लास 9वीं

1976 में मुझे 7 रुपए का चेक मिलता था और तब के हिसाब से यह मोर देन सफिशियेंट था।

-अमनबीर, पूर्व स्टूडेंट





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: