राई (सोनीपत)
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वागत में कुंडली सजकर तैयार हो गया है। अधिकारियों की टीम ने शिलान्यास स्थल, अभिवादन स्टेज, हेलीपेड, प्रेस गैलरी, कार्यकर्ताओं के लिए किए गए प्रबंध तथा वाहन पार्किग स्थल व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। दिन भर एसडीएम अमरजीत सिंह मान तथा सीटीएम होशियार सिंह सिवाच ने भी तैयारियों का जायजा लिया। यूपीए अध्यक्ष की सुरक्षा के लिए लगाई गई ड्यूटी शुक्रवार शाम से ही शुरू कर दी गई।
गुलदस्ते चेक किए जाएंगे :
यूपीए अध्यक्ष के स्वागत में दिए जाने वाले गुलदस्ते व फूलों के हार को पहले एसपीजी टीम द्वारा जांचा जाएगा। इसके लिए एसपीजी ने सभी वीआईपीज को इसकी जानकारी देते हुए गेट नंबर एक पर सभी उपहार जांच करने का आदेश दिया है।
हेलीपेड नंबर एक :
हेलीपेड नंबर एक पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का हेलीकाप्टर उतरेगा। डीसी डीपीएस नांगल ने हेलीपेड पर सुरक्षा के लिए सोनीपत शुगर मिल के एमडी बलराज सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा उनके साथ सोनीपत के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलजीत राठी की ड्यूटी लगाई है।
हेलिपेड नंबर दो :
हेलिपेड नंबर दो को पायलट हेलीकाप्टर के लिए बनाया गया है। इस पर भी डीसी डीपीएस नांगल ने सोनीपत शुगर मिल के एमडी बलराज सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा उनके साथ सोनीपत के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलजीत राठी की ड्यूटी लगाई है।
हेलिपेड नंबर तीन :
हेलिपेड नंबर तीन को एमरजेंसी के लिए बनाया गया है। इस पर भी सोनीपत शुगर मिल के एमडी डच्यूटी मजिस्ट्रेट तथा उनके साथ सोनीपत के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तैनात रहेंगे।
केवल अभिवादन होगा :
फाइनल रिहर्सल तक यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी करीब ११ बजकर ३क् मिनट पर कुंडली पहुंचेंगी। हेलीपेड से सोनिया गांधी को सीधे शिलान्यास स्थल पर ले जाया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद वे उद्योगपतियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा करेंगी तथा इसके बाद स्टेज से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए झज्जर के लिए रवाना हो जाएंगी।
बंद रहेंगे सभी संस्थान : जिला प्रशासन ने रविवार को कुंडली की सभी इंडस्ट्रियल इकाइयों को बंद रखने का निर्देश दिया है।