bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

रोहतक रैली में होगा कांग्रेस छोड़ने का फैसला : भजन

हिसार कांग्रेस को छोड़ने या न छोड़ने का फैसला 2 दिसंबर को रोहतक रैली में किया जाएगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने आवास पर जन्मदिन मनाते समय पत्रकारों से कही। इस अवसर पर उनके पुत्र सांसद कुलदीप बिश्नोई भी साथ थे। अपने जन्मदिवस पर भजनालाल ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वे किसानों का बकाया माल और सभी वर्गो का गृहकर माफ कर देंगे। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) सेक्टरों में गरीब तबके के लिए 50-50 गज के 100 से लेकर 500 प्लाट आबंटित करने की भी घोषणा की।

रविवार को सोनिया गांधी की झाड़ली रैली में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस रैली के बारे में उनसे किसी की बात नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घोषणाओं का मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि प्रदेश के लोग बिजली की समस्या से आजिज आ चुके हैं और मुख्यमंत्री अनर्गल दावे जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।

भजनलाल ने कहा कि झाड़ली में सोनिया गांधी की रैली के लिए जिस मैदान का चयन किया गया है, उसमें पंद्रह हजार से भी ज्यादा जनसमूह एकत्रित नहीं हो सकता और रविवार को यह साबित भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहतक की 84 एकड़ जमीन में रैली करने के बाद कुलदीप बिश्नोई 84 सीटें जीतेंगे। कुलदीप समर्थकों के बीच हुई झड़प के सवाल पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनका संगठन अनुशासनात्मक हैं और वह मुद्दा अब समाप्त हो गया है। ऐसा फिर होने पर वे किसी जांच कमेटी की बजाय तुरंत निर्णय लेंगे। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने 123 परमाणु समझौते को सही करार दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: