HomeNewsNational National

भाजपा आज सौपेगी समर्थन वापसी का पत्र

बेंगलुरु.जनता दल (एस) से समर्थन वापसी के बाद आज भाजपा के नेता कर्नाटक के राज्यपाल से मिलकर समर्थन वापसी की चिट्ठी सौंपेंगे। शनिवार को भाजपा ने कुमारस्वामी की सरकार से समर्थन वापस ले लिया। कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और जनता दल (एस) के नेता एचडी देवगौड़ा के बीच हुई बातचीत नाकाम रही थी। इसके बाद शनिवार को भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें कर्नाटक सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला लिया गया। नई दिल्ली में भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में समर्थन वापसी की घोषणा की। इससे पहले कर्नाटक कैबिनेट ने 18 अक्टूबर को विधानसभा की बैठक बुलाने की घोषणा की थी। ऐसा माना जा रहा है कि 18 अक्टूबर को कुमारस्वामी विधानसभा में विश्वासमत पेश करेंगे।

विधानसभा में दलीय स्थिति
कुल सीट : 225
भाजपा : 79
कांग्रेस : 65
जनता दल (एस): 58
अन्य : 23
बहुमत के लिए 113 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है।



संबंधित खबरें
* कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, विश्वास मत पेश करेंगे कुमारस्वामी
* कर्नाटक : और गहरे हुए चुनाव के बादल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: