HomeMagazineTravel Travel

केपटाउन सर बॉथम की पसंद

सेलिब्रिटी ट्रेवलbotham with daughter sarah मस्तमौला स्वभाव वाले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर सर इयान बॉथम क्रिकेट और फुटबॉल के जितने दीवाने हैं, उतनीही दीवानगी उन्हें सैरसपाटे को लेकर है। क्रिकेट कमेंट्री के अपने शौक से फुरसत मिलते ही वे निकल पड़ते हैं लंबे टूर पर।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इयान घूमने-फिरने का कोई मौका नहीं चूकते। किसी टूरिस्ट प्लेस पर बिताई गई यादगार छुट्टियों के बारे में वे बताते हैं-दक्षिण अफ्रीका की प्राकृतिक खूबसूरती मुझे लुभाती है। जिंदगी के 50 वर्ष पूरे करने के बाद मैं, पत्नी कैथी, परिवार और दोस्तों की पूरी फौज के साथ दक्षिण अफ्रीका गया था। केपटाउन में गुजारे गए चार दिन-रात, लंबा गोल्फ कोर्स और वहां के होटल्स की याद लंबे समय तक दिमाग में ताजा रहेगी। इसके बाद लिओपार्ड हिल्स सफारी की यात्रा ने हमारी खुशी को दोगुना कर दिया था।

महान ऑलराउंडर बॉथम कहते हैं छुट्टियां पूरा मजा उठाकर अपनी बैटरी को रिचार्ज करने के लिए होती हैं। इस मौके पर पसंदीदा वाइन, भोजन और सहयोगी हों तो फिर कहना ही क्या। मैं हर सफर पर कैमरा ले जाना नहीं भूलता। हम आज मॉडर्न जमाने में जी रहे हैं, इसलिए लैपटॉप भी अब मेरे सफर के जरूरी सामानों की सूची में शामिल हो गया है।

मुझे ऐसे होटल पसंद हैं जो भले ही छोटे हों, लेकिन उनमें प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाता हो। स्टाफ का विनम्र और आज्ञाकारी होना भी आवश्यक है। किसी सफर के दौरान हुए कड़वे अनुभव के बारे में वे कहते हैं-1997 में इंग्लैंड टीम के सदस्य के रूप में मैं और अन्य खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के थकान भरे दौरे से वापस लौट रहे थे, तभी प्लेन में समस्या आ गई। हमें मजबूरी में बैंकॉक में रुकना पड़ा, वहां तुरत-फुरत होटल की व्यवस्था भी नहीं हो पाई। हम सभी खिलाड़ियों को पूरी रात होटल के स्वीमिंग पूल के पास लेटकर गुजारनी पड़ी। पूरे 56 घंटों के बाद हम घर पहुंच सके थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: