HomeNewsNational National

मध्यावधि चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: सोनिया

नई दिल्ली.यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यदि मध्यावधि चुनाव होते हैं तो कांग्रेस इसके लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि पार्टी मध्यवाधि चुनाव की संभावनाओं से चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी नौबत आती है तो पार्टी इसके लिए तैयार है।

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार को लेकर यूपीए और वामदलों के बीच जारी गतिरोध अभी भी बरकार है। परमाणु करार पर यूपीए और वामदलों की 15 सदस्यीय समिति की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं और तीनों में कोई ठोस नतीजा निकल सका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: