bhaskar Web English
HomeNewsNational National

दिल्ली: ब्लूलाइन बस ने 12 लोगों को कुचला

नई दिल्ली.दिल्ली की दहशत मानी जाने वाली ब्लूलाइन बस ने हादसों की श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ दी। देश की राजधानी दिल्ली में आज हुए एक दर्दनाक हादसे में ब्लू लाइन बस ने 12 लोगों को कुचल दिया। यह हादसा बदरपुर के पास आलीपुर मोड़ की रेडलाइट पर हुआ।

इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। इस बस का रूट नं 460 है। हादसे के बाद बस के ड्राइवर की लोगों ने जमकर पिटाई की। ड्राइवर को भी एम्स मे भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जाता है कि कुचले गए सभी लोग बस स्टॉप पर खड़े थे। फिलहाल लोग काफी गुस्से में हैं। मथुरा रोड जाम कर दिया गया है और लोग नारे लगा रहे हैं। लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस बुला ली गई है। पुलिस से झड़प की भी खबरें हैं। हजारों की संख्या में घटनास्थल पर उत्तेजित लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

गौरतलब है कि ब्लूलाइन बसों से हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ब्लूलाइन की दहशत से जूझ रहे दिल्लीवासियों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। लोग पहले से ही इस कातिल बस से डरे हुए है। ब्लूलाइन के संबंध में कोर्ट ने भी समय-समय पर आदेश जारी किया है।

ओवरटेक की कोशिश के कारण हादसा
बताया जाता है कि डीटीसी बस को ओवरटेक करने के कारण यह हादसा हुआ। ब्लूलाइन बस ने गलत साइड से ओवरटेक करने की कोशिश की और बसस्टॉप पर खड़े लोगों को कुचल डाला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: