Magazine
Bachhon Ka Kona Bachhon Ka Kona
देखने में यह बच्चों के आम खिलौनों जैसा ही लगता है, लेकिन ‘जेनो’ बेहद खास है। डेविड हेंसन और उनकी कंपनी के इंजीनियर्स ने इस चाइल्ड लर्नर रोबोट को पांच सालों की मेहनत के बाद तैयार किया है। ‘जेनो’ की एक खासियत इसका इमोशनल होना भी है। यह न केवल आपके नाम और आपके चेहरे को याद रखने में सक्षम है, बल्कि आपके साथ इमोशनल रिलेशनशिप भी बना सकता है।
किसी शैतान और मस्तमौला बच्चे की तरह मुस्कुराकर बातचीत करने वाले ‘जेनो’ की स्किन सिंथेटिक पदार्थ ‘फ्रबर’ से तैयार की गई है। हेंसन की कंपनी ने फिलहाल महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन, समुद्री डाकू और रॉक स्टार की शक्ल वाले ‘जेनो’ तैयार किए हैं। इसके लंबे नुकीले बाल हैं और यह सन ग्लोसेज पहने हुए है। वैसे वजन में बेहद हल्का ‘जेनो’ जेब के लिहाज से बेहद भारी है। इसकी कीमत 10 हजार डॉलर (करीब चार लाख रु.) के आसपास है। यह रोबोट एक कंप्यूटर से जुड़ा रहेगा।