HomeNewsNational National

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस बंधक बनी

नई दिल्ली.अपहरण मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस दल को उस वक्त काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा जब पूरे दल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

यह दिलदस्प घटना दिल्ली में हुई। लोनी इलाके में हुई अपहरण की एक घटना के आरोपी को पकड़ने के लिए लोनी पुलिस गोकुलपुरी इलाके में पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने तत्काल 100 डॉयल कर दिल्ली पुलिस को बुला लिया। दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यूपी पुलिस के दल को हिरासत में ले लिया और थाने पर ले आई।

गोकुलपुरी थाने में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यूपी पुलिस के दल से घंटों पूछताछ की। दरअसल लोनी का इलाका उत्तर प्रदेश में पड़ता है जबकि गोकुलपुरी का इलाका दिल्ली क्षेत्र में पड़ता है।

नियमों के मुताबिक लोनी पुलिस को गोकुलपुरी इलाके में छापा मारने से पहले गोकुलपुरी थाने को इसकी सूचना देनी चाहिए थी। लोनी पुलिस की एक जरा सी चूक उन्हें थाने पर ले आई और घंटों पूछताछ का सामना करना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: