Magazine
Bachhon Ka Kona Bachhon Ka Kona कवर स्टोरी.समीरा रैड्डी, सलमान ख़ान, बिपाशा बसु, मलायका अरोड़ा के बाद अब कौन नाचेगा आपकी उंगलियों पर?फिल्म मेकर सुजॉय मुखर्जी जिनकी फिल्म ‘होम डिलीवरी’ पर मोबाइल गेम बनाई गई है, का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों पर बेस्ड मोबाइल गेम्स बनने से भारतीय फिल्मों को काफ़ी लाभ होगा तथा साथ ही इससे कलाकारों की पॉपुलैरिटी भी बढ़ेगी..
‘कम ऑन इफ यू कैन’, आपको चैलेंज दे रहे हैं, आपके ही फेवरिट स्टार्स, किसी वार या लड़ाई के लिए नहीं, बल्कि गेम यानी खेल में। मोबाइल फोन के दिन-ब-दिन बढ़ते क्रेज़ ने मोबाइल गेम्स की पॉपुलैरिटी को भी सितारों तक पहुंचा दिया है, जी आकाश के टिमटिमाते सितारों तक नहीं, बल्कि बॉलीवुड के चमचमाते सितारों तक। वैसे ये मोबाइल गेम्स इन सितारों की चमक बढ़ाने में भी मददगार साबित हो रही हैं क्योंकि इससे उनकी कमाई में इज़ाफा हो रहा है।
फिल्म मेकर सुजॉय मुखर्जी जिनकी फिल्म ‘होम डिलीवरी’ पर मोबाइल गेम बनाई गई है, का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों पर बेस्ड मोबाइल गेम्स बनने से भारतीय फिल्मों को काफ़ी लाभ होगा तथा साथ ही इससे कलाकारों की पॉपुलैरिटी भी बढ़ेगी..
रिकार्ड ब्रेक
मोबाइल गेम्स में बॉलीवुड कंटैंट की शुरुआत फिल्म ‘शोले’ से हुई। इसके बाद तो कई बॉलीवुड फिल्में मोबाइल गेम्स का हिस्सा बन गईं, जिनमें ‘विवाह’, ‘रंग दे बसंती’, ‘डॉन-द चेज़ बिगिन्स’, ‘होम डिलीवरी’, ‘सरकार’ आदि उल्लेखनीय हैं। मगर इन सब में से बाज़ी मारी ‘शोले’ ने, जिसके डाउनलोड का नया रिकार्ड ही क़ायम हो गया। इस गेम को आठ लाख सीडीएमए फोन्स और डेढ़ लाख जीएसएम आप्रेटर्स ने डाउनलोड किया।
खेलो मुन्ना खेलो
मोबाइल गेम्स में जल्द ही मुन्नाभाई और सर्किट भी आपका मनोरंजन करने आने वाले हैं। मोबाइल गेम्स कंपनियां ‘मुन्नाभाई सीरिज़’ की सफलता को भुनाने के लिए जल्द ही इन दोनों किरदारों पर आधारित गेम्स मार्केट में लाने वाली हैं। इस नए एक्सपीरियंस को लेकर सर्किट यानी अरशद वारसी भी बेहद ख़ुश हैं, जो ख़ुद मोबाइल गेम्स के बेहद शौक़ीन बताए जाते हैं। अरशद कहते हैं, ‘मैं मोबाइल गेम डिवैल्पमैंट कंपनी द्वारा दी गई ऑफर को लेकर बेहद एक्साइटिड हूं, पर यह सारा कांसैप्ट मेरे लिए नया है। अगर यह गेम हिट होती है, तो हम सबके लिए फ़ायदेमंद होगा।’
सितारों से खेलो
फेवरिट एक्टर या एक्ट्रेस को अपनी उंगलियों पर नचाने का मज़ा दे रहीं इन मोबाइल गेम्स की शुरुआत बॉलीवुड में चाहे देर से हुई हो, पर हॉलीवुड में यह क्रेज़ काफ़ी देर से छाया हुआ है। हॉलीवुड स्टार एंजोलिना जोली पर आधारित मोबाइल गेम्स लंबे समय से पॉपुलर हैं। इसके अलावा हॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में भी गेम्स का हिस्सा बन चुकी हैं, जिनमें, ‘स्टार वार्स’, ‘किंग कांग’, ‘द इन्क्रैडिबल्स’ और लेटेस्ट जेम्स बांड सीरिज़ ‘कैसिनो रोयॉल’ मुख्य हैं। पिछले कुछ वर्षो से कंपनियों ने बॉलीवुड की तरफ रुख़ किया है। मोबाइलटूविन कंपनी के अधिकारी कहते हैं, ‘भारतीय फिल्में पसंद करते हैं और मोबाइल कंपनीज़ ने इसी बात को पकड़ लिया है और बॉलीवुड को कंटैंट के तौर पर यूज़ किया है।’
सुपीरियर वूमैन
हालांकि बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे आज की तारीख़ में मोबाइल गेम्स के हीरो बने हुए हैं, पर एक्ट्रेसेस में सबसे पहला मौक़ा सैक्सी एंड हॉट समीरा रैड्डी को मिला था, जो पिछले एक साल से एडवेंचरस और थ्रिलर मोबाइल गेम्स का हिस्सा बनी हुई हैं। उनके नाम से लांच हुई पहली गेम का नाम था, ‘समीरा : स्ट्रीट फाइटर’, इसमें वह एक जांबाज़ प्रिंसेस बनी हैं, जो अपने पिता के शासन को वापस पाने के लिए दुश्मनों से मुक़ाबला करती है। इस बारे में समीरा बताती हैं, ‘इस गेम को तैयार करने में नौ महीने लगे। इस गेम में मैंने जो कपड़े पहने हैं, वो भी मैंने ख़ुद चुने हैं। शुरुआत में मैंने भी यह गेम खेली और मुझे बहुत मज़ा आया।’ पैराडॉक्स कंपनी से इस बाबतसमीरा ने पांच अन्य गेम्स के लिए क़रार किया है।
जंपिंग बिप्स
जंप गेम्स नामक कंपनी ने भी बंगाली ब्यूटी बिपाशा के साथ दो साल का एक्सक्लूसिव वर्ल्डवाइड कांट्रैक्ट किया है। इसी का हिस्सा है, ‘बिपाशा बसु जैट स्की चैंप’ नामक गेम, जिसमें बिपाशा मास्टर जैट स्की राइडर बनी हैं। इसके अलावा दो अन्य गेम्स भी कतार हैं, जिनमें बिपाशा अलग-अलग ‘अवतार’ में नज़र आएंगी। इनमें एक तो आधुनिक खेल ‘बॉलिंग’ पर आधारित होगी और एक में वह साइंस फिक्शन प्रिंसेस बन कर अपनी धरती की रक्षा करेंगी। इस बारे में बिपाशा बसु बताती हैं, ‘यह मेरे लिए एक बहुत ही अनोखा एक्सपीरियंस है और मुझे उम्मीद है कि ये गेम्स मेरे फैन्स के लिए भी बहुत मज़ेदार रहेंगी क्योंकि उन्हें मेरे एक्ट्रेस होने के अलावा एथलैटिक और एडवैंचरस साइड का भी पता चलेगा।’
फुटबाल-क्रिकेट पीछे नहीं
मोबाइल गेम्स के हीरोज़ की लिस्ट में सिर्फ़ फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि खेल के सितारे भी शामिल हैं। इनमें फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया पर बनी मोबाइल गेम तो पहले से ही मार्केट में धड़ाधड़ बिक रही है। और हैरान होने की बात नहीं, अगर ‘ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप’ विनर इंडियन क्रिकेट टीम पर बेस्ड मोबाइल गेम जल्द ही आपके फोन पर नज़र आए, जिसमें आप जब चाहे अपनी उंगली के एक इशारे से धोनी से कैच पकड़वा दें और जब चाहें युवराज से छक्का मरवा दें। हालांकि यह गेम कब तक उपलब्ध होगी, इस बारे में कंपनीज़ के अधिकारी •यादा कुछ नहीं बता रहे। मगर मोबाइल गेम्स के क्रेज़ी लोगों को इंडियन क्रिकेट टीम पर आधारित गेम्स का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है।
फ़ायदा ही फ़ायदा
मोबाइल गेम्स में बॉलीवुड की एंट्री का फ़ायदा सिर्फ़ मोबाइल कंपनियों को ही नहीं है, बल्कि स्टार्स भी इससे अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। हालांकि कंपनियों के अधिकारी इस बारे में खुल कर नहीं बताते और न ही फिल्मी सितारे इसकी जानकारी देते हैं, लेकिन आंकड़ों के अनुसार साल 2006 में मोबाइल गेम्स की 70 करोड़ की इंडस्ट्री में से 10 करोड़ रुपए बॉलीवुड बेस्ड गेम्स पर ख़र्च किए गए, जो अगले दो साल में 30 करोड़ तक बढ़ने की संभावना है। वैसे पिछले दिनों एक बड़ी मोबाइल कंपनी ने भी इन गेम्स में 10 करोड़ रुपए इन्वैस्ट करने की घोषणा की है। मार्केट में इस बात की भी चर्चा ज़ोरों पर है कि मोबाइल गेम्स की इंडस्ट्री धीरे-धीरे मोबाइल म्यूज़िक इंडस्ट्री पर भारी पड़ती जा रही है।
फेमस म्यूज़िक डायरैक्टर बप्पी लहरी पर तैयार मोबाइल गेम ‘बप्पी दा डिस्को किंग’ को इस साल बैस्ट मोबाइल गेम ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है।