HomeNewsNational National

पानीपत में कपड़ा मिल में आग, छह मरे

पानीपत.आज सुबह पानीपत स्थित एक कपड़ा मिल में आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग आग मं फंस गए। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मिल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है जिन्हें निकालने की कोशिशें जारी है।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के कामों में लगी हुई हैं। पानीपत के पुलिस अधीक्षक एमएस शिवरन ने बताया कि छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मिल से लपटें अभी भी उठ रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: