HomeNewsNational National

डायबिटीज: हानिकारक एंजाइम की खॊज

ऑस्ट्रेलिया.डायबिटीज २ के इलाज के लिए चल रही खोज में आस्टेलियाई वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसकी मदद से इस रोग को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है । आस्टेलियाई वैज्ञानिकों के दल ने उस एन्जाइम को खोज निकाला है जो शरीर में इंसुलिन के उत्पादन पर रोक लगा देता है ।

बताया गया है कि अभी तक डायबिटीज २ के इलाज में उसे जड़ से समाप्त न करके बल्कि शरीर में इंशुलिन के उचित स्तर को बनाए रखने का प्रयास किया जाता था , लेकिन अब इस बड़ी खोज के बाद औषधीय कंपनी ऐसी थैरपी पर काम कर रही हैं जो हानिकारक एंजाइम को अपना लक्ष्य बना सकेगी। खोजकर्ता दल ने अपने संबोधन में कहा है कि इस बिमारी से लड़ने के लिए औषधीय निर्माण में लंबा समय लग सकता है लेकिन वे इस बात से पूरी तरह निश्चिंत है कि दवा का निर्माण करने में सफलता अवश्य मिलेगी।

एक अन्य खोजकर्ता ने कहा है कि यह एक बड़ी पहेली को सुलझाने की तरह है जिसके बाद तस्वीर काफी स्पष्ट हो गई है और इस क्षेत्र में प्रयास सफल होंगे । गौरतलब है कि 1.1 मिलियन लोग प्रतिवर्ष डायबिटीज के कारण काल के गाल में समा जाते है और यह संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: