HomeNewsNational National

हत्यारी ब्लूलाइन का कहर, 16 लोगों को कुचला

नई दिल्ली.दहशत का प्रतीक बन चुकी दिल्ली की ब्लू लाइन बस ने आज सुबह दिल्ली के बदरपुर इलाके के आली गांव रेडलाइट के पास 16 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में महिला और बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। कुचले जाने वाले लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं। ये लोग बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच बदरपुर से दिल्ली की ओर जा रही 460 नंबर की बस ने डीटीसी को रांग साइड से ओवरटेक करने के प्रयास में लोगों को कुचल डाला। छह लोगों की मौके पर मौत हो गई इनमें पांच महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। एक व्यक्ति ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य नौ घायलों का इलाज एम्स में किया जा रहा है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोगों का गुस्सा भड़का
इस घटना के बाद आली गांव रेड लाइट पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। इन लोगों ने जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मथुरा रोड पूरी तरह से जाम कर दिया गया। इससे इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने जाम हटाने के लिए लोगों से बार-बार अपील की जिसका कोई असर नहीं हुआ। अंत में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।

ड्राइवर की पिटाई, घायल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे एम्स में दाखिल कराया गया है। बस का कंडक्टर भाग निकलने में कामयाब रहा। परमिट रद्द
दिल्ली सरकार ने हादसे के लिए जिम्मेदार ब्लूलाइन बस का परमिट रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बस मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: