HomeBusinessCorporate Corporate

डेढ़ सौ साल पुरानी चाय 13 हजार डॉलर में

शंघाई. कहा जाता है कि वाइन जितनी पुरानी हो, उतनी मजेदार होती है और महंगी भी। लेकिन एक चाय भी ऐसी ही है, जो जितनी पुरानी हो, उतनी जानदार होती है। इस चाय का नाम है पू-हर।

poo-ahrpoo-ahrpoo-ahrचीन आजकल इस चाय के उत्पादन और दुनिया के बाजारों में इसे स्थापित करने में जुटा है। इस चाय के एक 150 साल पुराने केक की कीमत है 13000 यूएस डॉलर। पू-हर की कीमत का आंकलन ही उसके पुराने होने के आधार पर किया जाता है।

एक वक्त पू-हर संग्रहकर्ताओं के कलेक्शन का हिस्सा हुआ करती थी। लेकिन इसकी अहमियत को जल्द ही समझ लिया गया। एक छोटे से टुकड़े की कीमत अगर ठीकठाक मिल जाए, तो फिर इससे बेहतर बिजनेस क्या हो सकता है। इसके बाद चाय भी एक अहम संपत्ति की तरह देखी जाने लगी है।

महाराजा उपहार में दिया करते थे चीन के कुछ हिस्सों में इस चाय को महाराजा खुश होकर किसी को उपहार में दिया करते थे। हालांकि चीन के काफी बड़े भूभाग में काफी समय तक इसके बारे में लोगों को पता नहीं था। जैसे-जैसे मीडिया ने इसकी कीमत को पहचाना वैसे-वैसे इसकी अहमियत समझ आने लगी। हालांकि इस चाय के ताजा केक 16 यूएस डॉलर से लेकर 35 यूएस डॉलर तक कीमत के होते हैं, लेकिन जितनी पुरानी होती जाती है, उतनी इसकी कीमत बढ़ती जाती है।

इस चाय को बनाने के बाद उसे लपेटने के लिए बांस का इस्तेमाल किया जाता है। और एक खास तरह के पेपर का इस्तेमाल भी किया जाता है, ताकि इस चाय की खुशबू और जायका बरकरार रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: