HomeBusinessCorporate Corporate

ब्याज दरों में कटौती की मांग

Ficciनई दिल्ली: रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले सीआईआई और फिक्की ने ब्याज दरों में कटौती की मांग की है। सीआईआई द्वारा किए गए उद्योग प्रमुखों (सीईओ) के सर्वे में कहा गया है कि ऊंची ब्याज दरें चिंता का विषय है और ज्यादातर लोगों का ख्याल है कि निवेश बढ़ाने के लिए ब्याज दरों में कटौती की जानी चाहिए।

सर्वे के मुताबिक 69 फीसदी सीईओ को उम्मीद है कि ब्याज दरें मौजूदा 13.25 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दी जाएंगी। रिजर्व बैंक रिजर्व बैंक 30 अक्टूबर को मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगा। सीआईआई का कहना है कि भारत को 10 फीसदी विकास दर हासिल करनी है तो निवेश दर जीडीपी की 36 फीसदी रखनी होगी, तभी प्रति व्यक्ति आय बढ़ाई जा सकती है और आमदनी की विषमता घटाई जा सकती है।

फिक्की ने रिजर्व बैंक से आग्रह किया है कि ब्याज दरें कम रखी जाएं। चैंबर का मानना है कि कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और होम लोन जैसे क्षेत्रों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। फिक्की के मुताबिक बायोटेक्नोलाजी व अच्छी किस्मों के विकास में निवेश बढ़ाने की जरूरत है।

सीआईआई की राय में रुपए की मजबूती से निर्यातकों व लघु और मझोले एंटरप्राइज के मार्जिन पर असर पड़ रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: