HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

प्रशासन ने दो जेसीबी मशीन पकड़ी

शिवपुरी. केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के तहत पोहरी अनुविभाग में बन रहीं सड़कों के निर्माण में बगैर अनुमति जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन ने दो मशीनों को मौके से जब्त कर उन्हें चौकीदार व गांव के पटेल की सुपुर्दगी में दे दिया है।

जानकारी के अनुसार कल शाम करीब पांच बजे एसडीएम पोहरी आरके श्रीवास्तव को सूचना मिली कि झिरी से बेरजा व नरैयाखेड़ी के पास रामखेड़ी गांव में बन रही प्रधानमंत्री सड़क योजना के रोड निर्माण में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही इन मशीनों के जरिए बजरी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

इस सूचना पर श्री श्रीवास्तव, पोहरी तहसीलदार जेपी गुप्ता मय बल के मौके पर पहुंचे और े उक्त दो स्थानों से दो जेसीबी मशीन जब्त कीं। इन मशीनों पर नंबर नहीं थे, इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों ने चेसिस नंबर लिखे और उन्हें गांव के चौकीदार व पटेल के सुपुर्द कर दिया।

पोहरी तहसीलदार श्री गुप्ता कहना था कि प्रधानमंत्री सड़क योजना में संभवत: जेसीबी का उपयोग प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन ठेकेदारों ने उक्त मशीनों के उपयोग से पूर्व प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं ली थी, इस कारण उन्हें जब्त किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: