HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

शाहरुख की बादशाहत को चुनौती देते अक्षय

akshay kumarअक्षय कुमार के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। अब तो ऐसा लगने लगा है कि जिस चीज को वे छू दें, वह सोना हो जाए। बॉलीवुड में तो ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि अक्षय कुमार ने किंग खान यानी शाहरुख खान के ओवरसीज मार्केट में जबरदस्त सेंध लगा दी है। अक्षय की पिछली रिलीज कुछ फिल्मों मसलन ‘नमस्ते लंदन’ और ‘हे बेबी’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। अब सुनने में आ रहा है कि अक्षय कुमार इन दिनों एक फिल्म के लिए पंद्रह करोड़ रुपए तक मांग रहे हैं। यदि इन खबरों पर भरोसा किया जाए तो कहना होगा कि वे संभवत: बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारे हो गए हैं।

इस सफलता के बारे में जब खुद अक्षय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सब तो किस्मत का खेल है। यहां कुछ अच्छा और बुरा नहीं है। यह सब आपकी फिल्मों की सफलता पर निर्भर करता है। जब आपकी फिल्में अच्छा कारोबार कर रही होती हैं तो सब कुछ अच्छा होता है। यदि फिल्में फ्लॉप जा रही हों तो भले ही आप कितना अच्छा काम करें, आपको खारिज कर दिया जाएगा। यदि आज आपके अभिनय की कोई तारीफ करे तो इसे भी सहजता से लेना चाहिए। लोगों की धारणा रातोंरात बदल सकती है। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि शिखर पर पहुंचने के बाद अकेलेपन का भय उन्हें सताता है तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, वे भी इस बात से डरते हैं। लेकिन उन्हें भरोसा है कि जब तक उनके दोस्त, प्रशंसक और परिवार वाले उनके साथ हैं, अकेले होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: